भिवानी। तेरापंथ भवन में रविवार को टीपीएफ और तेरापंथ युवक परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। सौरभ जैन अधिवक्ता को तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। युवक परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी विक्की जैन को सौंपी गई।
निवर्तमान अध्यक्ष अशोक जैन ने नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ जैन को शपथ दिलवाई। अशोक जैन को केंद्रीय चयन समिति द्वारा नॉर्थ जोन में बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। संवाद