चुनाव में प्रधान पद के लिए 133 वोट डाले गए थे जिसमें सत्यवान श्योराण को 71 व प्रदीप कुमार को 59 वोट प्राप्त हुए। इसमें से तीन वोट रद्द हुए। सचिव के लिए सुमन रानी दहिया को 72 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजपाल यादव को कुल 60 वोट प्राप्त हुए। एडवोकेट नरेंद्र बागौतिया ने बताया कि उप-प्रधान पद के लिए जयपाल जागलान, सह सचिव में प्रशांत डालमिया, कोषाध्यक्ष के लिए सतीश मित्तल और रजनीश कुमार को ऑडिटर पद के लिए केवल मात्र एक-एक नामांकन होने की वजह से उपरोक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
प्रधान सत्यवान श्योराण ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से पालन करेंगे और बार एसोसिएशन की भलाई के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकाल में रिकॉर्ड समय में वकीलों के चैंबरों का निर्माण करवाया गया। इस योजना में वकीलों के लिए जो बेहतर हो सकेगा करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान गुलशन काठपालिया, पूर्व प्रधान प्रभूराम, पूर्व प्रधान पवन ढाका, सुधीर मुदगिल, वरुण किनरा, सतबीर सिहाग, ऋषिपाल सैनी, धर्मबीर सिवाच, संदीप भगासरा, कृष्ण कुमार, मंदीप कांटिया, अमित दहिया, हरपाल जांगड़ा, यशपाल चौहान, दिनेश चौहान मौजूद रहे।