फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिलास्तरीय रोल प्ले और लोक नृत्य में सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यालय की टीम प्रथम

Fri, 17 Oct 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हलवासिया विद्या विहार में वीरवार को जिला स्तरीय रोल प्ले और समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोल प्ले प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं, जबकि फोक डांस में कक्षा आठवीं और नौवीं के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट बिरही कलां के प्राचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी चरखी दादरी धर्मेंद्र द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में हलवासिया विद्यालय के प्राचार्य बिमलेश आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रोल प्ले प्रतियोगिता में सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यालय, भिवानी प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लोहारी जाटू द्वितीय, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, लोहानी तृतीय रहा। इसके अलावा समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यालय, भिवानी प्रथम, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिवानी द्वितीय, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, लोहानी तृतीय रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और मंच पर प्रदर्शन का आत्मविश्वास विकसित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें