फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लड़कों की रस्सा कस्सी में सिंघानी आईडल प्रथम व बीआरसीएम द्वितीय स्थान पर रहे

विज्ञापन
भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के रस्साकस्शी के मुकाबले में दमखम दिखात? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में दो दिवसीय जिलास्तरीय अंडर-11 खेल प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले भर से पहुंचे करीब 600 खिलाड़ियों ने योगा, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि आयोजन कमेटी के अध्यक्ष राजेश ढांडा पहुंचे। इस अवसर पर अनिल सांगवान, विरेंद्र घणघस, श्रीभगवान व गजानंद भी साथ रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लड़कों की योगा प्रतियोगिता में अक्षित, आरुष, हिमांशु, शंकर, दीपेश कुमार, नितिन गोयत, तनुज पहले सात स्थानों पर रहे। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में संतोष बड़वा व मानसू नूनसर क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। लड़कों की हाई जंप में हर्षित भिवानी व अभिमन्यु भिवानी पहले व दूसरे स्थान पर रहे। लड़कों की शॉटपुट में दीपांशु भिवानी व कमल भिवानी पहले दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की शॉटपुट प्रतियोगिता में भावना भिवानी व दिव्या बुसान पहले व दूसरे स्थान पर रहे। लड़कों की कबड्डी में भिवानी प्रथम, सिवानी द्वितीय रहा। लड़कियों की रस्साकशी प्रतियोगिता में बालाजी कलिंगा प्रथम, बीआरसीएम बहल द्वितीय, लड़कों की रस्साकशी में सिंघानी आईडल प्रथम व बीआरसीएम द्वितीय स्थान पर रहा। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में भिवानी प्रथम व तोशाम द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कों की कुश्ती में 28 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीत, 30 किलोग्राम भार वर्ग में अजय, 34 किलोग्राम में कुनाल प्रथम रहे। इसी प्रकार लड़कियों की कुश्ती में 28 किलोग्राम में आरती यादव, 30 किलोग्राम में राधिका, 32 किलोग्राम में अवंशिका, 34 किलोग्राम कें निक्की, 34 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रिया मंढ़ाणा प्रथम रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में डिंपी व कनिष्ठ पहले व दूसरे स्थान पर रही। एकल अभिनय में रोहन व मन्नु पहले व दूसरे स्थान पर रहे। समूह नृत्य में जीपीएस धिराणा प्रथम, बालाजी कलिंगा द्वितीय स्थान पर रहे।
राजेश ढांडा ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी हार-जीत की भावना का त्यागकर खेल को सिर्फ खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को अपनी हार पर अफसोस करने की बजाए अपनी कमियों पर ध्यान देना चाहिए तथा उन कमियों को दूर कर ताकत बनाकर भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने की सोच रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ पहले प्रयास में सफल नहीं हो जाता तथा सफल होने के लिए कई बार हार का सामना करना पड़ता है। इसीलिए खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता किए बगैर खेलना चाहिए। इस अवसर पर सत्यवान नागिल, अजय, सुशील, विनोद पिंकू, सोमदत्त, दिलबाग, मंजीत, अजमेर, प्रवीण भारद्वाज, जगबीर, रामपाल, राजपत, प्रमिला, सुनीता, सुखदेव, रविंद्र, दयानंद, भूपेंद्र चाहर, अजय श्योराण, राजेश प्रवक्ता, टिंकू, मोतीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें