फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE: संस्कृत का पेपर हुआ लीक, बहादुरगढ़ के असौदा-1 परीक्षा केंद्र की परीक्षा हुई रद्द, जानिए प्रदेशभर का हाल

Sat, 18 Mar 2023 09:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

अगली परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बहादुरगढ़ में शिफ्ट किया गया है। संस्कृत की परीक्षा में सामूहिक रूप से नकल खूब चली। केंद्र अधीक्षक भी गैरहाजिर मिले। सात पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया है। परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन मिला।
विज्ञापन
HBSE - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के संस्कृत विषय की परीक्षा में बहादुरगढ़ के एक परीक्षा केंद्र में पेपर लीक का मामला सामने आया है। शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने अभी तक पेपर लीक की पुष्टि नहीं की है। हालांकि परीक्षा केंद्र में सामूहिक रूप से व्यापक स्तर पर नकल किए जाने के बाद इस केंद्र पर हुई संस्कृत की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। वहीं, अगली परीक्षाओं के लिए इस परीक्षा केंद्र को बहादुरगढ़ शिफ्ट कर दिया है। प्रदेशभर में ड्यूटी में कोताही बरतने पर सात पर्यवेक्षकों को भी कार्यभार मुक्त किया है।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने रोहतक और झज्जर के परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान नकल के 11 केस पकड़े। बहादुरगढ़ के असौदा-1 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में जमकर नकल चली। यहां पर बाहरी तत्वों द्वारा भी परीक्षार्थियों को सामूहिक रूप से नकल कराई जा रही थी।

पेपर आउट होने की चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद बोर्ड प्रशासन ने असौदा-1 परीक्षा केंद्र पर हुई बारहवीं की संस्कृत विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया। इस केंद्र को अगली परीक्षाओं के लिए बहादुरगढ़ केंद्र में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन


इस केंद्र में नकल के नौ केस भी दर्ज किए गए। वहीं, इसी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक उर्मिला देवी और पर्यवेक्षक उर्मिला को ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया गया। इस केंद्र पर प्रमुख केंद्र अधीक्षक भी परीक्षा केंद्र से गैरहाजिर मिले।

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव के उड़नदस्ते ने झज्जर और चरखी दादरी के अलावा जींद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल के सात केस दर्ज किए। इस दौरान चांग रोड परीक्षा केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक सुशील शर्मा टीजीटी को कार्यभार मुक्त किया।

चांग रोड परीक्षा केंद्र में उड़नदस्ते की तलाशी के दौरान एक परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन भी मिला। इस मामले में केंद्र अधीक्षक को केस दर्ज कराकर फोन बोर्ड कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। नरवाना के परीक्षा केंद्र में पर्यवेक्षक दीपक पीजीटी गणित को कार्यभार मुक्त किया गया।

प्रश्नपत्र उड़नदस्ता खरखौदा ने फरमाना परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक जगदीश टीजीटी और प्रश्नपत्र उड़नदस्ता चरखी दादरी ने चंदेनी परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक नरेश कुमार पीजीटी को कार्यभार मुक्त किया। बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने चरखी दादरी के परीक्षा केंद्रों पर नकल के पास केद दर्ज किए।

बहादुरगढ़ के असौदा-1 परीक्षा केंद्र पर बारहवीं के संस्कृत विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। यहां पर बाहरी हस्तक्षेप पाया गया था। फिलहाल पेपर आउट की कोई सूचना बोर्ड के समक्ष नहीं आई है। इस परीक्षा केंद्र को बहादुरगढ़ शिफ्ट किया है, जहां आगामी परीक्षाएं होंगी। -डॉ. वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें