फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हड़ताल के 30वें दिन सफाईकर्मियों ने कराया सामूहिक मुंडन

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय पर  मुंडन करवाते सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद के सफाई और दमकलकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में धरनास्थल पर सफाई और दमकलकर्मियों ने सामूहिक मुंडन कराकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि बर्खास्तगी और पुलिस के दमन के बावजूद वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार पर 13 मई को हुए 17 सूत्री समझौते से मुकरने का आरोप लगाया। धरने की अध्यक्षता हरियाणा अग्निशमन विभाग के जिला प्रधान अजय श्योराण और नगर परिषद कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शेर सिंह ने की। संचालन सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान अशोक गोयत ने किया।
धरने को सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव अशोक पिलानिया, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव और कामरेड ओमप्रकाश ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि 6 सितंबर को बवानीखेड़ा में मुख्यमंत्री की रैली के दौरान वे अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने सरकार से 13 मई के समझौते को ईमानदारी से लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों का समाधान होने और औपचारिक पत्र जारी होने तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर लोकेश, धीरज शर्मा, गोविंद बुल्ला, सुमेर सिंह आर्य, सुखदेव पालुवास सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

22 सूत्री मांगों पर अड़े कर्मचारी
कर्मचारियों ने 13 मई के 17 सूत्री समझौते को तुरंत लागू करने, कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और निलंबित कर्मियों को बहाल करने की मांग की। साथ ही 2014 से कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों को नियमित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें