फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज दो वोटों से जीतकर संदीप बने चैहड़ खुर्द के युवा सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। सांसद धर्मबीर सिंह के गोद लिए गांव चैहड़ खुर्द में हुए पंचायत चुनावों में लोगों ने गांव की युवा सरकार को चुना है। गांव के विकास के लिए लोगों को इस नई युवा सरकार से बड़ी उम्मीद है। वहीं युवा सरकार के मुखिया का दावा है कि वो गांव को पहले भिवानी जिले का और बाद में हरियाणा का सबसे अव्वल गांव बनाएंगे।
विज्ञापन

महज दो वोट से सरपंच पद का चुनाव जीतने वाले 30 वर्षीय युवा संदीप श्योराण ने बताया कि उसका सबसे पहला लक्ष्य है कि गांव में जलभराव की समस्या का निदान करना और गांव में सही तरीके से सफाई करवाकर गांव को स्वच्छ रखना है। इसके अलावा उनका गांव के विकास के लिए एक बड़ा विजन है। वह गांव की पंचायती जमीन में करीब पांच लाख पौधे लगवाकर गांव को पूरी तरह से हराभरा बनाएंगे। गांव में उच्च कोटि का खेल स्टेडियम, लाइब्रेरी, सेंसरयुक्त सोलर सिस्टम की स्ट्रीट लाइट्स लगाकर गांव को भिवानी जिले का ही नहीं प्रदेश का सबसे अव्वल गांव बनाएंगे।
------------------
महज दो वोटों से जीते हैं संदीप श्योराण
चैहड़ खुर्द के सरपंच बने संदीप श्योराण किस्मत के धनी निकले। वे अपने प्रतिद्वंद्वी सोमबीर से महज दो वोटों के अंतर से जीते हैं। संदीप को कुल पड़े 1730 वोटों में से 562 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर रहे कुलबीर को 560 वोट मिले। संदीप श्योराण का कहना है कि उन्होंने लोगों को केवल अपना विजन बताया था कि वह गांव का किस तरह से विकास कर इसे ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और लोगों ने उनकी इस बात का यकीन कर उसे गांव का मुखिया चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें