फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सलाह ने बोर्ड चेयरमैन से की लिपिक-असिस्टेंट को ऑब्जर्वर नियुक्त न करने की मांग

Mon, 24 Jul 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) का मानना है कि बोर्ड परीक्षाओं में लिपिक या असिस्टेंट को बतौर ऑब्जर्वर नियुक्त करना वरिष्ठ पीजीटी या प्राचार्य के पदों का मजाक बनाने के समान है। इसी मांग को लेकर सलाह ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. वीपी यादव से बोर्ड परीक्षाओं में ऑब्जर्वर की ड्यूटी पर वरिष्ठ पीजीटी या प्राचार्य को तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

सलाह के प्रदेश महासचिव अजय मलिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेंद्र मलिक व राज्य उपाध्यक्ष राजबीर धारेडू ने कहा कि इसी माह में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करवाई जानी हैं। ऐसे में बोर्ड प्रशासन को पीजीटी या प्राचार्य की वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए उन्हें ही बतौर ऑब्जर्वर नियुक्त करना चाहिए। ताकि उनकी वरिष्ठता का सम्मान रखा जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि 10वीं व 12वीं की परीक्षा में ऑब्जर्वर ड्यूटी पर क्लर्क या असिस्टेंट की नियुक्ति की जाती है तो सलाह इसका विरोध करेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें