फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: साक्षी ने देशसेवा का देखा था सपना, अब बन गईं अग्निवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की रही है पूर्व छात्रा
विज्ञापन

फोटो : 12
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा की बेटी साक्षी ने बचपन में देशसेवा का सपना देखा था। अब साक्षी की मुराद पूरी हो गई। 19 साल की उम्र में गांव की गलियों से निकल कर भारतीय नौसेना में अग्निवीर बनने तक का सफर तय किया है।
साक्षी ने कस्बे के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हुए भारतीय नौसेना में भर्ती होने का सपना देखा था। इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रही थी। अब साक्षी अपने सपने को हकीकत में बदलते हुए भारतीय नौसेना में भर्ती हो गई हैं। पिता अभय सिंह और माता सीमा देवी ने बताया कि बेटी साक्षी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही है। इसके मन में शुरू से ही भारतीय नौसेना में भर्ती होने का जुनून रहा है। इसके लिए वह प्रतिदिन कस्बे के दादी गौरी खेल मैदान पर शारीरिक फिटनेस रहने के लिए अभ्यास करने जाती थी।
विज्ञापन

इसके अलावा घर पर रह कर चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने बताया कि साक्षी की सफलता के बाद परिवार के बाकी बच्चों को भी प्रेरणा मिली है। वे सभी भी साक्षी की तरह ही और भी ज्यादा मेहनत से पढ़ाई में जुट गए हैं। साक्षी को दादा राजकुमार उर्फ राजू और दादी ताराबाई ने हमेशा प्रोत्साहित किया। साक्षी फिलहाल ओडिशा के चिल्का स्थित भारतीय नौसेना प्रशिक्षण केंद्र में अपनी ट्रेनिंग ले रही हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें नौसेना के एक कुशल और अनुशासित सदस्य के रूप में तैयार करेगा।
विज्ञापन

आसान नहीं था सफर
भारतीय नौसेना में अग्निवीर बनने का सफर साक्षी के लिए आसान नहीं था। पहले प्रयास में वह केवल एक नंबर से विफल हो गई थी, जिससे उन्हें निराशा हाथ लगी। इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी। अपनी पिछली गलतियों से सीखते हुए और अपनी तैयारी को और मजबूत करते हुए साक्षी ने दूसरे प्रयास में शानदार सफलता हासिल की। उनकी यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं, भले ही उन्हें शुरुआती दौर में असफलताओं का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें