फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सखी री सामण आया... पर झूमीं महिलाएं, गूंजे गीत

Fri, 25 Jul 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तीज पर्व पर झूला झूलती महिला। 
विज्ञापन
भिवानी। सावन की फुहारों संग आई तीज की बहार... और इसी उमंग-उल्लास के माहौल में शुक्रवार को शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। खासतौर पर हांसी गेट स्थित केएम पब्लिक स्कूल में आयोजित तीज महोत्सव में माताओं, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक अंदाज में उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की थीम थी “सखी री सामण आया...” जिसमें महिलाओं ने झूले झूले, गीत गाए और फिर डीजे की धुनों पर जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत अनीता जितेन्द्र गोयल, शारदा आनंद बासिया और विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिंघानिया ने दीप प्रज्वलन कर की। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर बारहवीं तक की छात्राओं और उनकी माताओं को आमंत्रित किया गया था। महिलाएं परंपरागत परिधानों में सजधज कर पहुंचीं और समूह में तीज के लोकगीत गाए। विद्यालय परिसर में खासतौर पर झूलों की व्यवस्था की गई थी, जहां महिलाओं और बच्चों ने सावन की प्रतीकात्मक झूलों का आनंद लिया। साथ ही अध्यापिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सजावटी व सांस्कृतिक स्टॉल्स भी लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान खानपान के स्टॉल्स पर महिलाओं और बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सेल्फी कॉर्नर भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना, जहां सभी ने पारंपरिक अंदाज में फोटो खिंचवाकर तीज की यादें संजोईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें