दो दिवसीय प्रतियोगिता में भिवानी के सभी सातों खंडों के करीबन 450 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्राचार्या रीमा परमार, सीमा सरदाना, स्टेट अवॉर्डी प्राचार्य पवन शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्तर पर ही विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुझान पैदा करने के उद्देश्य से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया है। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ओवरऑल कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें राजेश ढ़ांडा, अजमेर सिंह प्रवक्ता, राजपाल तंवर, बलवान डीपीई, विनोद बॉक्सर लोहारू, रामपाल पीटीआई बहल गजानंद पीटीआई, श्रीभगवान, दयानंद डीपीई व विनोद पिंकू रहे।
ऊंची कूद में प्रिंस रहा प्रथम
पीटीआई विनोद पिंकू व मोतीलाल जांगड़ा ने बताया कि लंबी कूद मेंं साहिल गैंडावास, पीयूष गैंडावास, अर्जुन गिगनाऊ, ऊंची कूद में प्रिंस गैंडावास व साहिल गैंडावास, शॉट पुट में कुनाल देवराला, अयान देवराला, अवी भिवानी, 4 गुणा 100 रिले रेस में कार्ति, नकुल, पारस यादव क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आरवी भिवानी प्रथम तो गीतांशी द्वितीय स्थान पर रही।
100 मीटर दौड़ में हार्दिक विजेता
एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में हार्दिक भिवानी, हर्ष वर्धन भिवानी व साहिल गैंडावास, 200 मीटर दौड़ में पीयूष गैंडावास, हार्दिक भिवानी व हर्षवर्धन भिवानी, 400 मीटर दौड़ में देव सिंह तोशाम, कार्तिक भिवानी व आयन देवराला क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। चैस में अर्जुन आर्यन स्कूल, दिव्यांशू जीपीएस सुंगरपुर, रोहन गोहारी आर्यन स्कूल, कार्तिक डीसीएम दुल्हेड़ी, हिमांशी जीसीएम दुल्हेड़ी विजेता रहे। कबड्डी में बवानीखेड़ा प्रथम तो भिवानी द्वितीय रहा। योग में पार्थ, सचिन, मयंक, आरूष, प्रवीण कश्यप, नितिन गोयत, इशांत विजेता रहे।
रागिनी में अनुज हालुवास रहा प्रथम
खो-खो प्रतियोगिता में बवानीखेड़ा का आनंद स्कूल फॉर एक्सीलेंस प्रथम तो भिवानी का हलवासिया विद्या विहार द्वितीय स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रागिनी में अनुज हालुवास तथा समूह गान में एकता व साथी सिरसा घोघड़ा प्रथम रहे। एकल अभिनय में रिन्नुम सैनी भिवानी प्रथम तो जसप्रीत भिवानी द्वितीय स्थान पर रही। एकल नृत्य में नेहा हालुवास प्रथम तो सोनाक्षी गोविंदपुरा द्वितीय स्थान पर रही। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में डिंपी हालुवास प्रथम तो तनिशा कुमार भिवानी द्वितीय स्थान पर रही।