फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कबड्डी स्पर्धा में सागवन ने जीता फाइनल

Thu, 13 Mar 2025 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हरियाणा स्टाइल कब्बडी प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते कमेटी सदस्य व अन्य। 
विज्ञापन
जूई। चंदावास, बाबरवास, झुंडावास में बाबा राजनाथ मंदिर में मेले में आयोजित हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में खेदड़ को हराकर सागवन की टीम विजेता बनी। पहलवानों को खेल कमेटी व मंदिर कमेटी ने इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बाबा राजनाथ हरियाणा स्टाइल कबड्डी स्पर्धा में 26 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में खेदड़ को हराकर सागवान ने जीत हासिल की। खेल कमेटी व मंदिर कमेटी ने सागवान को 71 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मान किया। खेदड़ को दूसरा इनाम 41 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट रेडर राज सागवन व बेस्ट कैचर विकास सागवन को चुना गया। दोनों को ग्यारह हजार रुपये से सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच राजकुमार चंदावास, बाबरवास सरपंच राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें