फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गोत्र की लड़की से गांव के युवक ने शादी की इच्छा जताने पर हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के एक गांव में एक गोत्र की लड़की से युवक द्वारा शादी करने की इच्छा पर बवाल मच गया। इस गोत्र की लड़की से युवक द्वारा शादी रचाने की इच्छा पर गांव के ही दूसरे पक्ष ने एतराज जताया और मामले की शिकायत सदर पुलिस थाने में कर दी। सदर पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जब हांसी रोड स्थित सदर पुलिस थाने में दोनों पक्ष वहां पहुंचे थे तो इसी दौरान आरोपी युवक पक्ष पर शिकायत करने वाले पक्ष के तीन भाइयों पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगाया। थाने के अंदर ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले तीन युवक जख्मी होकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंच गए। एक गांव निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षीय युवक व 27 वर्षीय युवक ने बताया कि वे तीनों आपस में भाई है। उनके गांव में उनके समाज में दो गोत्र हैं। उन्हीं के गांव का एक युवक उनके गौत्र की लड़की से शादी रचाने की इच्छा रखता है। इस बात पर उन्होंने कड़ा एतराज जता दिया। जबकि दोनों ही गोत्रों के लोगों का गांव में आपसी भाईचारा है। इस युवक द्वारा शादी करने की जिद के चलते मामले की शिकायत उन्होंने सदर पुलिस को दे दी थी और पुलिस के समक्ष इस शादी के होने से दोनों पक्षों के बीच काफी तनाव की संभावनाएं भी जताई थी। जिसके बाद सदर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही पक्षों को इस मामले में बातचीत के लिए थाने बुलाया था। इसी दौरान तीनों घायल भाईयों का आरोप है कि लड़के पक्ष के करीबन 30 से 35 युवकों ने उन पर पुलिस थाने के अंदर ही हमला कर दिया। वहीं पुलिस ने भी घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें