फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रैपिड एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद होगी आरटीपीसीआर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण के जिले में तीन मरीज सामने आ चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अस्पतालों में आने वाले खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की कोरोना रैपिड एंटीजन जांच अनिवार्य कर दी है। रैपिड एंटीजन में अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो ही उसकी आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। अगर कोई मरीज कोरोना की जांच करवाने के इंकार करता है तो चिकित्सक के परामर्श के बाद ही उसका उपचार किया जाएगा। अस्पताल के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर अब सतर्कता प्रहरी तैनात होगा, जोकि मास्क लगाए हुए मरीजों को भी प्रवेश देगा।
विज्ञापन

अस्पताल में फिलहाल मास्क, उचित सामुदायिक दूरी और सैनिटाइजर के प्रयोग को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। अस्पताल में मरीजों व कर्मचारियों के चेहरे से मास्क गायब हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने मास्क, सैनिटाइजर प्रयोग के निर्देश दिए है। ऐसे में ओपीडी में चार जगह, आपातकालीन विभाग में दो जगह, लैब, एक्सरे कक्ष, वार्डों में मुख्य गेट पर कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जोकि सभी मरीजों को मास्क और सैनिटाइजर करने का काम करेंगे। अस्पताल में कोरोना लक्षण वाले मरीजों की जांच अनिवार्य कर दी है। ऐसे में जांच की रिपोर्ट हाथों-हाथ आ जाए इसके लिए रैपिड टेस्ट किया जाता है। अगर रेपिड में रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके बाद ही आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे जा रहे है, जिनकी रिपोर्ट करीब 24 घंटे में आती है। हालांकि स्टाफ की कमी के कारण कई बार रिपोर्ट देरी से आती है। फिलहाल कोरोना के 558 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं।
कोरोना का एक नया मरीज मिल, तीन सक्रिय मरीज
जिले में सोमवार को कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है, जिसके बाद जिले में तीन सक्रिय मरीज हो गए है। इनमें से दो मरीज शहरी जबकि एक ग्रामीण क्षेत्र से है। सोमवार को न्यू भारत नगर क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। जोकि छह अप्रैल से नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन था। रविवार को उनका रेपिड टेस्ट किया जिसमें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार को संक्रमित छुट्टी लेकर घर चला गया, जहां उसे अलग से आइसोलेट कर दिया है। कोरोना संक्रमित में संपर्क में आए 10 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। सोमवार को कोरोना जांच के 435 सैंपल भेजे है, जिनकी रिपोर्ट 24 घंटों में आएगी। जबकि 558 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में खांसी, जुकाम, बुखार के बढ़ रहे मरीज
जिले में शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इन मरीजों को चिकित्सक दवा के साथ ही एहतियात का परामर्श दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में फिलहाल फसलों की कटाई का सीजन चल रहा है, जिसके कारण अधिक मरीज मेडिकल स्टोर से ही दवा लेकर काम चला रहे हैं। सीएचसी और पीएचसी पर दवाइयों का टोटा है, जहां खांसी, जुकाम, बीपी, शूगर, एलर्जी, कफ जैसी बीमारियों की ही दवाइयों नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में आने वाले मरीज व अन्य लोगों के लिए मास्क और सैनिटाइजर का छिड़काव करना जरूरी है। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की रेपिड जांच भी अनिवार्य कर दी है। जिले में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की हुई है।
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें