फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी गाय रखने वाले को मिलेगी 500 रुपये प्रति माह पेंशन

Sun, 25 Oct 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अखिल भारतीय झाझड़िया खाप के प्रधान रायसिंह झाझड़िया ने बताया कि झाझडिय़ां समाज का जो भी व्यक्ति अपने गांव में पांच त्रिवेणी लगाएगा या देशी गाय रखेगा उसे खाप 500 रुपये हर महीने पेंशन देगी। उन्होंने कहा कि दादरी-बाढड़ा हलकों में बड़-पीपल, नीम व त्रिवेणी के 101 पौधे भी खाप सदस्यों के द्वारा लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर अखिल भारतीय झाझड़िया खाप के प्रधान के अलावा राजस्थान प्रधान विशनराम, पंजाब प्रधान गंगाजल सहित अन्य पदाधिकारियों ने दादरी व बाढड़ा हलका का दौरा किया। इस मौके पर सभी ने गांव धिकाड़ा सौफ, कासनी, भैरवी, खेड़ी बतर, कालूवाला व रामनगर के ग्रामीणों से समाज में फैली हुई बुराइयों और भ्रष्टाचार को रोकने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार व बुराइयों के खिलाफ एक नवंबर को भिवानी में पंचायत होगी। उन्होंने बताया कि आरक्षण ही सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है जिसे जाति के आधार पर खत्म कर आर्थिक आधार दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें