फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मंडी में सड़ा गेहूं, भराई का काम रुका, खुले में पड़ी सरसों का उठान बंद

Thu, 04 May 2023 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बारिश के बाद अब मंडियों में गेहूं सड़ने लगा है। बुधवार को हुई बारिश के कारण वीरवार को सरसों की भराई और उठान का काम भी बंद रहा। वहीं भिवानी मंडी में गेहूं सड़ने से आसपास की आबोहवा में भी बदबू फैल गई। वहीं एफसीआई का कोटा भी पूरा हो गया। इसके बाद गोदाम भर गए हैं।
विज्ञापन

अब खरीद एजेंसी खुद ही मंडी में खरीद हो चुके गेहूं का उठान के लिए गोदामों का बंदोबस्त कराएगी। वहीं सरसों पर बारिश की सबसे अधिक मार पड़ी है। अकेले भिवानी की चारा मंडी में अब भी 25 हजार क्विंटल से अधिक सरसों भराई के इंतजार में खुले में पड़ी है। चारा मंडी में ही भराई किए गए कट्टों को सुखाने के लिए उनकी ढेरियां लगाई गई हैं।
भिवानी जिले में अब तक 14702 किसानों से 105200 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इसमें से 67489 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। 37800 मीट्रिक टन का उठान अभी बाकी है। जिले में सरसों की सरकारी खरीद बंद है, मगर अब भी मंडियों में करीब 42 हजार मीट्रिक टन सरसों उठान के इंतजार में है। बुधवार शाम को बारिश के बाद सरसों भीग गई थी। इसके बाद वीरवार को न तो मंडियों में सरसों की भराई का काम हुआ न ही उठान कराया गया। आढ़ती खरीद के बाद बारिश में भीगे सरसों के कट्टों की चारा मंडी में ही खुले में ढेरी लगवा रहे थे, ताकि इन्हें सुखाया जा सके। वहीं भराई के इंतजार में खुले में पड़ी सरसों भी अब बारिश के संपर्क में आने के बाद खराब होने लगी है। जिसे अब सुखाया जा रहा है।
विज्ञापन

-
ये हुई है जिले में अब तक गेहूं की सरकारी खरीद और उठान
मंडी- कुल खरीद- उठान- उठान बाकी- किसान
भिवानी- 15773- 12101- 3672- 2201
चांग- 10341- 5670- 4671- 1162
ढिगावा- 6916- 5022- 1894- 1590
लोहारू- 5450- 3743- 1707- 1354
सिवानी- 3603- 3081- 522- 723
तोशाम- 2300- 1230- 1070- 492
बवानीखेड़ा- 31036- 20824- 10212- 3383
बहल- 177- 00- 177- 44
धनाना- 20291- 10076- 10215- 2362
जूई- 3074- 2892- 182- 587
खरक- 6328- 2650- 3478- 796
कुल: 105200- 67489- 37800- 14702-

अब तक हो चुका किसानों के खाते में भुगतान
भिवानी जिले में अब तक 14702 किसानों से गेहूं की सरकारी खरीद की जा चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 25882 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कराने के बाद किसानों को करीब 55 करोड़ रुपयों का भुगतान भी किया जा चुका है। इसी तरह हैफेड ने किसानों का करीब 39 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। इसमें से 22908 मीट्रिक टन गेहूं का 48.68 करोड़ का भुगतान भी हुआ है। एचडब्ल्यूसी ने भी 11677 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कराने के बाद 24.81 करोड़ रुपयों का भुगतान किया है। एफसीआई ने 5194 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कराने के बाद करीब 11 करोड़ रुपयों का किसानों के खाते में भुगतान करा दिया है।

मंडी में वीरवार को नहीं हुई गेहूं की खरीद, ये बोले किसान
भिवानी मंडी में वीरवार को हैफेड की खरीद की बारी थी, लेकिन हैफेड ने गेहूं नहीं खरीदा। वीरवार को किसान भगत सिंह, श्याम सिंह, कर्मबीर, मोहन, जीतपाल अपनी गेहूं की फसल लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि सरकारी खरीद के लिए गेट पास भी कट गया, मगर मंडी में एजेंसी ने गेहूं की खरीद नहीं कराई। शुक्रवार को उनकी फसल खरीद के लिए दूसरी एजेंसी आएगी। अगर इस बीच मौसम खराब हुआ तो उनकी फसल खुले में भीग जाएगी। विभाग पहले कोई शेड्यूल जारी नहीं कर रहा है। जिससे किसानों को मंडी में आने पर काफी परेशानी हो रही है।

मंडियों में अधिकांश गेहूं का उठान हो चुका है। बारिश के दौरान शेड के नीचे रखा गेहूं सुरक्षित है, जिसका उठान करा रहे हैं। वहीं जो गेहूं बारिश के संपर्क में आया है उसे सुखाया जा रहा है। जो कट्टे बारिश में भीगे हैं, उनकी दोबारा से आढ़ती भराई कराएंगे। मंडी में सफाई की जिम्मेदारी मार्केट कमेटी की है। बारिश के बाद इस तरह की दिक्कतें तो आती ही हैं।
- राजेंद्र प्रसाद, प्रधान, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन, भिवानी।

एफसीआई के गोदाम गेहूं से भर चुके हैं। इसके बाद अब खरीद एजेंसी अपने गोदामों में गेहूं का भंडारण शुरू कराएगी। गोदाम में लगने से पहले हर कट्टे की जांच की जा रही है। कुछ कट्टे पहले वापस लौटाए थे। बारिश के संपर्क में आए गेहूं को सुखाने के बाद ही गोदामों तक लाया जाएगा।
विज्ञापन

- भारत सिंह, मैनेजर एफसीआई, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें