फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोहतक के मुक्केबाज को 0-5 से करना पड़ा हार का सामना

Thu, 07 Mar 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणवी मुक्केबाज लगातार पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त करने से चूक रहे हैं। वीरवार को हुए 92 किलो ग्राम मुकाबलों में रोहतक के मुक्केबाज संजीत सिंगरोहा का मुकाबला कजाकिस्तान के मुक्केबाज के साथ हुआ। इसमें संजीत सिंगरोहा को 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। इससे संजीत ओलंपिक कोटा प्राप्त करने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए दो से 11 मार्च तक इटली के बस्टो अर्सिजियो शहर में विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अभी तक हरियाणा के करनाल से मुक्केबाज निशांत देव को छोड़कर सभी मुक्केबाज को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। वीरवार को हुए मुकाबलों में भी रोहतक के मुक्केबाज संजीत सिंगरोहा को कजाकिस्तान के मुक्केबाज से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। इससे मुक्केबाज संजीत सिंगरोहा को मुकाबलों से बाहर होना पड़ा। पहले राउंड में जीत दर्ज करने के बाद करनाल के मुक्केबाज निशांत देव का दूसरे राउंड के लिए मुकाबला शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें