फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला उपायुक्त से मिले रोहनात के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। सोमवार को रोहनात वासी धरना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कौशिक के नेतृत्व में उपायुक्त आरएस ढिल्लो से मिले। उपायुक्त ने उन्हें उनकी मांगों को लेकर लिखित में आश्वासन देखकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव रोहनात में ग्रामीण 10 अगस्त से गांव की विभिन्न मांगों को लेकर धरनारत है। 17 अगस्त को धरना स्थल पर ग्रामीण संतलाल की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीण शव के साथ धरना दे रहे थे। चार दिन पूर्व 26 अगस्त को ग्रामीणों और प्रशासन में सहमति होने के बाद मृतक संत लाल का दसवें दिन अंतिम संस्कार किया गया था। इसी मामले को लेकर सोमवार को धरना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कौशिक के नेतृत्व में धर्मबीर फौजी, सीताराम बुरा, विनोद शर्मा, सत्यवान सुथार, जोगिंदर पानू, बलराज कस्वां, उमेद कटारिया, भूप सिंह नागर, किताब सिंह बुरा व मृतक संत लाल के पुत्र दीपक उपायुक्त से मिले। प्रदीप कौशिक ने बताया कि उपायुक्त ने मृतक संतलाल के पुत्र दीपक को भिवानी के एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर अस्थाई नियुक्ति दे दी है और दीपक मंगलवार को अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट विद्यालय में देगा।
उन्होंने बताया कि स्थायी नियुक्ति के लिए उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने सीएम से परामर्श करने की बात कही है इसके अतिरिक्त गांव की मुख्यमंत्री घोषणाओं को लागू करवाने के लिए वह पूर्व प्रस्तावित 57 प्लाटों को दिलवाने के लिए उपायुक्त ने लिखित आश्वासन दे दिया है और गांव के लोगों व प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटी गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक संतलाल के परिजनों को उचित मुआवजा राशि मंगलवार को मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर गांव और रोहनात के ग्रामीणों का 29वें दिन भी ऐतिहासिक स्थल कुआं के पास चल रहा धरना व विरोध प्रदर्शन जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग धरातल पर लागू नहीं होती वे धरना रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें