भिवानी। 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने विशेष बस सेवा शुरू की है। जिला भिवानी से विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों के लिए बसों का संचालन तय समय अनुसार किया जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों को सही जानकारी देने के लिए अलग-अलग स्टेशनों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनसे परीक्षार्थी अपनी बस के रूट और टाइमिंग की पुष्टि कर सकते हैं। परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्टों में होगी। इसी के अनुरूप बसों की रवानगी भी सुबह और सायं दो शेड्यूल में तय की गई है ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
भिवानी से रोहतक रूट
भिवानी से रोहतक के लिए पहली बस सुबह 5 बजे और दूसरी सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी। दोपहर की शिफ्ट के लिए क्रमशः 12 बजे और 12:30 बजे वाहन भेजे जाएंगे।
तोशाम से होकर चलने वाली बसें सुबह 5 और 6 बजे तथा दोपहर में 12 और 1 बजे भिवानी होते हुए रोहतक जाएंगी। बहल से कैरू होते हुए चलने वाली सेवाएं सुबह 4 और 5 बजे तथा दोपहर में 12 और 12:30 बजे उपलब्ध रहेंगी। सिवानी से तोशाम होकर आने वाली बसें सुबह 4 और 5 बजे तथा दोपहर 11 और 12 बजे रवाना की जाएंगी। लोहारू से ढिगावा व जुई के रास्ते चलने वाले वाहनों का समय सुबह 4 और 5 बजे तथा दोपहर में 11 और 12 बजे तय किया गया है। बवानीखेड़ा से भिवानी होते हुए सेवाएं सुबह 5 और 6 बजे व दोपहर में 12 और 1 बजे के लिए निर्धारित हैं। मुंढाल से महम होकर चलने वाली बसें सुबह 5 और 6 बजे तथा दोपहर 12 और 1 बजे यात्रियों को लेकर जाएंगी। कैरू और जुई से भिवानी होते हुए रोहतक की ओर जाने वाली बसें सुबह 5 और 5:30 बजे तथा दोपहर 12 और 12:30 बजे चलेंगी। ईश्रवार से कतवार व संडवा होकर तोशाम होते हुए भिवानी से रोहतक की ओर सुबह 4 और 5 बजे तथा दोपहर 11 और 12 बजे प्रस्थान होगा।
भिवानी से महेंद्रगढ़ रूट
भिवानी बस स्टैंड से महेंद्रगढ़ और नारनौल के लिए सुबह 4 और 5 बजे तथा दोपहर 12 और 1 बजे सेवाएं भेजी जाएंगी। तोशाम, जुई, बाढड़ा व सतनाली होकर चलने वाले रूट पर भी यही समय लागू रहेगा। बहल से लोहारू व सतनाली होकर तथा सिवानी से ओबरा, लोहारू के रास्ते सुबह 4 और 5 बजे व दोपहर में 12 और 1 बजे बसों का संचालन होगा। लोहारू से सतनाली के रास्ते निकलने वाली गाड़ियां सुबह 5 और 6 बजे तथा दोपहर 12 और 1 बजे उपलब्ध रहेंगी। बवानीखेड़ा से दादरी होकर महेंद्रगढ़ व नारनौल की ओर जाने के लिए सुबह 4 और 5 बजे तथा दोपहर 12 और 1 बजे सेवा प्रस्तावित है। मुंढाल से तालू, धनाना व भिवानी होते हुए, तथा कैरू और जुई से बाढड़ा होते हुए नारनौल के लिए निर्धारित समय सुबह 5 और 5:30 बजे तथा दोपहर 12 और 1 बजे रहेगा। ईश्रवार से हसान, ओबरा, सिंघानी और बाढड़ा होते हुए जाने वाली बसें सुबह 5 और 5:30 बजे तथा दोपहर 12 और 1 बजे प्रस्थान करेंगी।
भिवानी से सोनीपत रूट
भिवानी से रोहतक होकर सोनीपत के लिए सुबह 4 और 5 बजे तथा दोपहर 12 और 1 बजे सेवाएं भेजी जाएंगी। तोशाम, बहल, सिवानी, लोहारू और बवानीखेड़ा से भी क्रमशः सुबह 4 और 4:30 बजे और दोपहर 12 और 12:30 बजे रवाना होने की व्यवस्था की गई है।
भिवानी से हिसार रूट
भिवानी से बवानीखेड़ा, हांसी होते हुए हिसार जाने के लिए बसें सुबह 6 और 6:30 बजे तथा दोपहर 12 और 12:30 बजे निर्धारित की गई हैं। तोशाम, बहल, सिवानी, लोहारू और बवानीखेड़ा से भी यात्रियों के लिए इन्हीं समयों पर सेवा रहेगी।
भिवानी से दादरी रूट
भिवानी से कितलाना होकर दादरी की ओर सुबह 7 और 8 बजे तथा दोपहर 12 और 1 बजे वाहन भेजे जाएंगे। बवानीखेड़ा से भिवानी होकर प्रस्थान करने वाली गाड़ियां सुबह 6 और 7 बजे तथा दोपहर 12 और 1 बजे चलेंगी।
हेल्पलाइन नंबर
भिवानी बस स्टैंड: 01664-242223
इंस्पेक्टर इंद्र सिंह: 9416414147
सिवानी बस स्टैंड: बंसीलाल - 9416387683
बवानीखेड़ा: राम कुमार - 8708954600
बहल: नसीब - 8708902121
तोशाम: रतन सिंह - 9416231209
लोहारू: जय सिंह - 9466726949, डाटा ऑपरेटर मुकेश - 9950366641
सीईटी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 व 27 जुलाई के लिए चलने वाली बसों की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। आने-जाने में परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो