फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एचटेट के लिए रोडवेज तैयार, परीक्षार्थियों को 10 रुपये में शटल सेवा से पहुंचाएगी परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए रोडवेज ने विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक शटल सेवा चलाई जाएगी जिसमें उन्हें मात्र 10 रुपये किराये पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

आम दिनों में भिवानी बस स्टैंड से सीबीएलयू तक 15 रुपये किराया लिया जाता है लेकिन परीक्षा को देखते हुए इसे घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है। रोडवेज ने परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार और शनिवार की रात उन गांवों में भी बसें चलाने का निर्णय लिया है जहां सामान्य दिनों में रात्रि बस सेवा नहीं होती। इसका उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई गई बस सेवा
एचटेट के दौरान आम दिनों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अधिक बसें चलाई जाएंगी। गांवों से शहर आने वाले परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सुबह से ही बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे ताकि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न रहे। रोडवेज ने विशेष रूप से उन रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाने की योजना बनाई है जहां सामान्य दिनों में बस सेवा अपेक्षाकृत कम रहती है।
विज्ञापन


स्टाफ की छुट्टियां रद्द, अलर्ट मोड पर विभाग
एचटेट को देखते हुए सभी चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। शनिवार और रविवार को पूरा स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रोडवेज का कंट्रोल रूम भी 24 घंटे सक्रिय रहेगा।


एचटेट के लिए रोडवेज ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल शटल सर्विस चलाई गई है। इसके तहत परीक्षार्थियों को बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक 10 रुपये में छोड़ा जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को भी रात के समय जिन गांवों में बसें नहीं जातीं वहां बसें भेजी जाएंगी। बहल, सिवानी, तोशाम, लोहारू, ढिगावा, बवानीखेड़ा सहित जिले के सभी रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा ताकि कोई भी परीक्षार्थी पेपर देने से वंचित न रहे। - दीपक कुंडू, रोडवेज महाप्रबंधक, भिवानी

एचटेट ड्यूटी में 500 पुलिसकर्मी और अधिकारी रहेंगे तैनात
एचटेट के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। चार और पांच जुलाई को होने वाली परीक्षा के दौरान जिलेभर में 500 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहेंगे। डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि किसी भी दिक्कत या परेशानी की स्थिति में अभ्यर्थी पुलिस से सहायता ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान जिलेभर में 500 पुलिसकर्मी और अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षा व्यवस्था भेदने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें