फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: देय भत्तों के भुगतान में देरी पर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। देय भत्तों का समय पर भुगतान नहीं होने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद परिवहन मंत्री के नाम महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डिपो प्रधान राजकुमार तालू, विजय चोपड़ा लोहारु, सचिन कुण्डु, जयपाल, ऋषि प्रकाश और सोनू ने कहा कि मोर्चा समय-समय पर चालकों और परिचालकों द्वारा विपरीत परिस्थितियों में ईमानदारी से जनता की सेवा करने के बावजूद देय भत्तों का समय पर भुगतान नहीं किए जाने का मुद्दा मौखिक और लिखित रूप से उठाता रहा है। इसके बावजूद महाप्रबंधक द्वारा कर्मचारियों के देय भत्तों का समय पर भुगतान नहीं करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भिवानी डिपो का रात्रि ठहराव भत्ता दिसंबर 2024 से लंबित है। इसके अलावा कई कर्मचारियों के एलटीसी और मेडिकल बिल भी पेंडिंग पड़े हैं। कर्मचारियों ने कहा कि परिवहन मंत्री अनिल विज ने पांच नवंबर 2024 को विभाग के सभी महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर कर्मचारियों के वेतन, रात्रि ठहराव भत्ता, ओवरटाइम भत्ता, एलटीसी, शिक्षा भत्ता सहित अन्य देय लाभ समय पर देने के लिखित निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि परिवहन मंत्री के लिखित आदेशों के बावजूद अब तक देय भत्तों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मोर्चा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 5 जून को हिसार, 16 जून को अंबाला, 24 जून 2026 को गुरुग्राम, 2 जुलाई को रोहतक, 9 जुलाई को करनाल, 16 जुलाई को फरीदाबाद और 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के अंबाला छावनी स्थित आवास पर प्रदर्शन कर न्याय मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें