फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ईमानदारी की मिसाल बने रोडवेज कंडक्टर, लौटाया खोया हुआ सोने का मंगलसूत्र

Sat, 18 Apr 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर वजीर सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक यात्री का खोया हुआ सोने का मंगलसूत्र लौटाकर न केवल एक परिवार की खुशियां वापस दीं बल्कि पूरे विभाग का मान भी बढ़ाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिवानी निवासी अमरदीप लाड़वाल अपनी पत्नी के साथ सोनीपत से भिवानी यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सोनीपत से रोहतक और फिर रोहतक से भिवानी के लिए बसें बदलीं साथ ही ऑटो से भी सफर किया। घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का सोने का मंगलसूत्र गायब है। कई बार वाहन बदलने के कारण यह पता लगाना मुश्किल हो गया कि आभूषण कहां गिरा।
इसी बीच तालु गांव निवासी कंडक्टर वजीर सिंह को बस निरीक्षण के दौरान एक सोने का मंगलसूत्र मिला जिसे उन्होंने सुरक्षित रख लिया और उसके असली मालिक के मिलने का इंतजार किया। बाद में जब अमरदीप लाड़वाल ने विभाग से संपर्क किया तो उन्हें जानकारी मिली कि मंगलसूत्र कंडक्टर वजीर सिंह के पास है। संपर्क होने पर वजीर सिंह ने पूरी पुष्टि के बाद मंगलसूत्र ससम्मान दंपती को लौटा दिया। परिवार ने कंडक्टर का आभार जताते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें