फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास खबर: अब प्राचीन दर्शनीय स्थलों और ऐतिहासिक शहरों तक दौड़ लगाएंगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब दर्शनीय स्थलों और ऐतिहासिक शहरों तक रोडवेज की बस दौड़ लगाएंगी। भिवानी डिपो से शिमला, मुरादाबाद, अलीगढ़, खाटूश्याम तक सीधी बस सेवाएं जल्द शुरू होंगी। इसके लिए भिवानी डिपो ने मुख्यालय को 13 नए इंटरस्टेट परमिटों का मसौदा भेजा है, जिसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। भिवानी से पहली बार शिमला तक सीधी बस सेवा की शुरुआत से भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक व आसपास के इलाके के लोगों को फायदा मिलेगा। कई बड़े शहरों में बस सेवा शुरू होने के बाद व्यापारिक गतिविधियां भी तेज होंगी।
विज्ञापन

भिवानी डिपो की 94 बसें रोजाना ही करीब 36 हजार किलोमीटर दूरी का सफर तय कर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाती हैं। जबकि स्वीकृति 147 बसों का है। डिपो में चार नई बस भी आई हैं। जिन्हें लंबी दूरी पर दौड़ाया जा रहा है। रोडवेज विभाग अब भिवानी से भ्रमण व ऐतिहासिक धरोहरों वाले शहरों तक सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए भिवानी डिपो ने हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय को मसौदा भेज हिमाचल प्रदेश के शिमला, यूपी के मुरादाबाद, राजस्थान के खाटूश्याम, अलीगढ़ वाया दिल्ली और जयपुर के लिए रूट परमिट मांगा है। रूट परमिटों पर मंजूरी मिली तो इन राज्यों की बस भी भिवानी शहर तक दौड़ लगाएंगी। शिमला और मुरादाबाद के लिए भिवानी से पहली बार बस सेवा आरंभ होगी। जयपुर के लिए रोजाना बस का आना-जाना होगा। संवाद
------------------
तीन माह के दौरान चौथे पायदान पर भिवानी डिपो
पिछले तीन माह के दौरान भिवानी डिपो ने छह से सात डिपो को पीछे छोड़ते हुए टॉप चौथे पायदान पर अपनी जगह बना ली है। हरियाणा के 24 रोडवेज डिपो में भिवानी डिपो ऊपर से चौथे नंबर पर पहुंच गया है। इसकी रैंकिंग भी शून्य दो से लेकर चार से छह अंकों तक आ गई है।
विज्ञापन

----------------------
राज्यों के बीच बढ़ेगा आयात-निर्यात
दूसरे राज्यों के बड़े शहरों तक सीधी बस सेवा शुरू होने से व्यापार बढ़ेगा, क्योंकि इससे आयात और निर्यात बढ़ेगा। कई शहर ऐसे हैं, जहां पर कई ऐसी मशहूर चीजें बनाई जाती हैं जो देश भर में बिक रही हैं, ऐसी चीजें भिवानी आसानी से पहुंचेंगी। वहीं भिवानी में निर्मित चीजें भी बाहर जाएंगी।
--------------------
वर्जन:::
भिवानी को दर्शनीय व ऐतिहासिक स्थलों के शहरों से सीधा जोड़ने के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यालय को मसौदा भेजा है। इसका फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। शिमला और मुरादाबाद शहर में पहली बार भिवानी से सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है। इसी तरह करीब 13 परमिट रूट मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजे गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक भिवानी डिपो
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें