फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश: आसपास के छह गांवों के वाहनों पर टोल पर बिफरे ग्रामीण, लगाया हाईवे पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर खरककलां-कलिंगा के पास वीरवार को नौरंगाबाद टोल प्लाजा पर आसपास के पास छह गांवों के लोगों ने वाहनों का टोल टैक्स वसूलने के विरोध में जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियां हाईवे के बीच डालकर उसे बंद कर दिया। इसकी वजह से सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। हाईवे पर जाम की सूचना पाकर सदर पुलिस थाना एसएचओ रमेशचंद्र व खरककलां पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश कुमार की टीम मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर टोल प्लाजा कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

धीमाण खाप 84 के बैनर तले टोल प्लाजा पर निकटवर्ती गांवों के ग्रामीणों के वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने का विरोध किया गया। जिला प्रशासन को भी तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था कि सरकार टोल माफ करे। दरअसल दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर गांव नौरंगाबाद पर बना टोल प्लाजा हाल ही में चालू कर दिया है। इसके आसपास गांव बामला, सैय रिवाड़ी, खरककलां, कलिंगा, नौरंगाबाद, निनान गांव लगते हैं। इन गांवों के ग्रामीणों के वाहनों का टोल पर रोजाना ही आना-जाना लगा रहता है। जिनका टोल टैक्स लग रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि टोल प्लाजा पर आसपास के ग्रामीणों के वाहनों का टैक्स लगाया जाना अनुचित है। क्योंकि ग्रामीण घर से अपने खेतों की तरफ भी टोल से होकर जाते हैं। ऐसे में उन पर अनावश्यक रूप से आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
वहीं मौके पर पहुंचे टोल अधिकारियों ने कहा कि आसपास के गांवों के ग्रामीणों के किसी भी निजी वाहन पर कोई टोल नहीं लगेगा, जबकि कामर्शियल वाहनों पर टोल टैक्स लिया जाएगा। ग्रामीण कामर्शियल वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने से भी नाराज दिखे और अपनी मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे सदर पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने टोल टैक्स की मांग को एनएच अधिकारियों व सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रखने की बात कही। वहीं जाम को खोल देने का अनुरोध किया। करीब पौना घंटे बाद ग्रामीणों ने पुलिस के प्रयास से हाईवे पर जाम को खोल दिया। जाम में दिल्ली व भिवानी की तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। उमस भरी गर्मी में कई रोडवेज बसें भी जाम में फंसी, जिनमें मुसाफिरों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

--------------------
हर रोज सड़कों किया जा रहा जाम
किसी भी मांग को मनवाने व पूरा कराने के लिए सबसे आसान विकल्प सड़क पर जाम बन गया है। यह चलन ग्रामीणों में अधिक है। दिल्ली-पिलानी हाईवे पर कुछ दिन पहले ही सड़क हादसों के विरोध में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। जिसके बाद हाईवे अथॉरिटी ने हाईवे पर खरक कलां, कलिंगा मोड़ व बामला में कई जगह सड़क पर स्पीड़ ब्रेकर बनवा दिए थे। अब मामला टोल टैक्स का है। जिस पर ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले ही आंदोलन का अल्टीमेटम दिया था।
-----------------
हाईवे पर जाम की सूचना के बाद मेरी टीम मौके पर पहुंची थी। सदर पुलिस थाना एसएचओ रमेशचंद्र ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवा दिया था। ग्रामीण नौरंगाबाद टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का विरोध कर रहे हैं। फिलहाल ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा यातायात को सुचारु करा दिया है।
विज्ञापन

-सतीश कुमार, इंचार्ज खरककलां पुलिस चौकी। सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें