बवानीखेड़ा से चंडीगढ़ के लिए सीधे बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताते क्षेत्रवासी।
बवानीखेड़ा। मंगलवार को पिछले काफी समय से बंद बवानीखेड़ा चंडीगढ़ के बस सेवा दोबारा शुरू की गई है। मंगलवार सुबह बवानीखेड़ा बस स्टैंड पर बस लेकर पहुंचे चालक व परिचालक का विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि के बड़े भाई मास्टर राजेश व कस्बावासियों ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया।
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से बवानीखेड़ा से चंडीगढ़ के लिए सीधे कोई बस नहीं चलने के कारण बवानीखेड़ा सहित आसपास के दैनिक यात्रियों सहित ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर कस्बा वासियों सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि से बवानीखेड़ा से सीधे चंडीगढ़ के लिए बस शुरू करवाने की मांग कर रहे थे।
इसको लेकर विधायक ने जल्द ही कस्बे से चंडीगढ़ के लिए बस शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। कस्बे से चंडीगढ़ के लिए दोबारा सीधे बस चलने पर कस्बावासी सुभाष सैनी, नरेंद्र, अशोक,पवन, कृष्ण, विनोद, अक्षय ने खुशी जताई।