फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोडवेज बस ने पिकअप गाड़ी में मारी पीछे से टक्कर

Fri, 02 May 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंढाल। कस्बा मुंढाल के समीप रोडवेज की बस ने पिकअप गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बस की टक्कर से पिकअप गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। इसमें सवार चाचा की मौत हो गई। वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर पुलिस ने हांसी के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव भैणी जाटान निवासी संजय ने बताया कि वह बतौर वाहन चालक काम करता है। उसके पास एक पिकअप डाला गाड़ी है। उसे लेकर वह अपने चाचा रामधारी के साथ गढ़ गंगा यूपी में गया था। एक मई को वह अपने चाचा रामधारी के साथ पिकअप गाड़ी से भैणी जाटान लौट रहा था।
शुक्रवार सुबह करीब चार बजे जब वे मुंढाल खुर्द के पास पहुंचे तो पीछे से एक रोडवेज बस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। रोडवेज की बस हांसी सब डिपो की थी। रोडवेज बस की टक्कर लगने के बाद उनकी पिकअप गाड़ी सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरी। राहगीरों ने उन्हें क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाल हांसी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने उसके चाचा रामधारी को मृत घोषित कर दिया वहीं उसे गंभीर चोटों के चलते प्राथमिक उपचार दिया। सदर पुलिस ने शव का हांसी के अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं पिकअप गाड़ी चालक संजय के बयान दर्ज कर रोडवेज बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें