फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भिवानी से मेहंदीपुर बालाजी तक जल्द मिलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
बस स्टैंड स्थित बूथो पर लगी बसों में सवार होते यात्री। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी के दर्शनों के लिए अब श्रद्धालु सीधे रोडवेज बस से सफर कर सकेंगे। भिवानी से मेहंदीपुर बालाजी के लिए रोडवेज सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा आगरा व अलवर जैसे शहर तक भी रोडवेज बस सेवा शुरू करेगा। लॉकडाउन के बाद रोडवेज विभाग दार्शनिक व धार्मिक स्थलों तक सीधी बस सेवाएं शुरू करेगा।
विज्ञापन

भिवानी से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी धार्मिक स्थल की दूरी करीब 300 किलोमीटर से अधिक है। भिवानी से हर साल लाखों श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी के दर्शनों के लिए जाते हैं। इसी तरह आगरा भी ऐतिहासिक शहरों में शुमार हैं, यहां का ताजमहल देखने के लिए भी काफी लोग सफर तय करते हैं, इन लोगों को अब रोडवेज बस शुरू होने से काफी सुविधा मिलेगी। अलवर शहर भी राजे रजवाड़ों और ऐतिहासिक किलों के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। यहां के दार्शनिक स्थलों का आकर्षण भी भिवानी वासियों को वहां खिंचता है। रोडवेज की वहां के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों का वहां भ्रमण और घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए भी आसान और सस्ता सफर हो जाएगा।
इन रूटों पर अब और बेहतर होगी रोडवेज बस सेवा
रोडवेज विभाग ने 21 नए परमिट लिए हैं। जिनमें भिवानी से दादरी, भिवानी से लोहारू, भिवानी से हिसार, भिवानी से जींद और भिवानी से रोहतक के रूट शामिल हैं। इन रूटों पर रोडवेज बसों के नए परमिट लिए गए हैं। जिसके बाद इन सभी रूटों पर करीब पांच अतिरिक्त बसों की और व्यवस्था हो जाएगी। जिससे इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों को रोडवेज बसों का ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा और काफी कम अंतराल में इन रूटों पर लगातार रोडवेज बसें चलेंगी।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों के लोगों के लिए भी यहां आना होगा आसान
इंटर स्टेट परमिट पर नई बस सेवाएं शुरू करने से दूसरे राज्यों के लोगों को लिए भी भिवानी आना आसान हो जाएगा। जो बसें उन राज्यों के बड़े शहरों में जाएंगी वहां से यात्रियों को लेकर वापस लौटेंगी। जिससे भिवानी के लोगों की व्यापारिक गतिविधियों में काफी मदद मिलेगी। इससे रोडवेज की आमदनी में भी इजाफा होगा।
करीब 35 से 40 हजार यात्रियों को मिलेगा फायदा
भिवानी जिले के करीब 35 से 40 हजार यात्रियों को इन रूटों पर बस सेवाएं शुरू होने से फायदा मिलेगा। मेहंदीपुर बालाजी में सवामणी लगाने और हर माह भगवान बजरंगबली के दर्शनों के लिए भी नियमित रूप से लोग जाते हैं। इसी तरह आगरा और अलवर शहर में भी व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ पिकनिक मनाने एवं चिकित्सा सुविधाओं के लिए लोग वहां तक जाते हैं।
रोडवेज ने मेंहदीपुर बालाजी, आगरा व अलवर शहर के लिए इंटरस्टेट परमिट पर रोडवेज बस सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है। जल्द ही इन रूटों पर बसें दौडने लगेंगी। इसके अलावा स्टेट परमिट पर 21 परमिट लेकर बस सेवाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा। जिसका खाका भी पूरी तरह से तैयार हो चुका है। जल्द ही इस प्रारूम को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। - गुलाब सिंह दुहन, महाप्रबंधक भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें