फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भिवानी परिवहन बेड़े में शामिल होंगी 13 नई बसें

विज्ञापन
बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
अब भिवानी परिवहन बेडे़ में 13 नई बसें शामिल होंगी। ये बसें भिवानी पहुंच चुकी हैं, जिनकी विधिवत शुरूआत शुक्रवार सुबह नौ बजे नया बस स्टैंड से डीसी अजय कुमार हरी झंडी दिखाकर रूटों पर रवाना करेंगे। किलोमीटर स्कीम के तहत भिवानी डिपो को 25 बसें मिली हैं, इसमें 13 बसों की शुरुआत शुक्रवार से ही कर दी जाएगी। इन बसों को शुरुआत में दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान के चुरु, सीकर तक चलाया जाएगा। जबकि नई बसों के आने से लोकल रूटों पर भी बसों की स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन

भिवानी डिपो में फिलहाल 167 बसें शामिल हैं। इनमें 122 बसों का संचालन भिवानी बस स्टैंड से हो रहा है, जबकि 45 बसों का संचालन तोशाम सब डिपो से किया जा रहा है। इसके अलावा डिपो में किलोमीटर स्कीम के तहत 25 बसें मंजूर हुई हैं। जिसमें 13 बसें डिपो में पहुंच चुकी हैं। इन बसों को रोजाना 450 किलोमीटर तक चलाया जाएगा। इसके लिए इन्हें चंडीगढ़ के लिए वाया महम, वाया रोहतक और वाया जींद होते हुए लगाया जाएगा। इसी तरह राजस्थान के सीकर, चुरु जिले तक भी ये बसें दौड़ लगाएंगी। जबकि दिल्ली रूट पर भी इन बसों का संचालन होगा।
आठ नई बसें तोशाम सब डिपो में होंगी शामिल
भिवानी परिवहन बेड़े में शामिल होने वाली नई 13 बसों में आठ बसें तोशाम सब डिपो के हिस्से आएंगी। जिससे तोशाम क्षेत्र से राजस्थान की तरफ जाने वाले सभी रूटों पर रोडवेज सेवाएं और भी बेहतर होंगी। इससे तोशाम से चुरु, झुंझनू तक की सेवाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन

ये होगी रोडवेज में बसों की रोटेशन
परिवहन बेडे में नई 13 बसें मिलने के बाद जो रोडवेज बसें फिलहाल रोजाना 450 किलोमीटर चल रही हैं, उन्हें रोजाना पौने चार सौ किलोमीटर तक ही चलाया जाएगा। जबकि उनका रूट भी बदली किया जाएगा। इसी तरह जो रोडवेज बसें पहले से पौने चार सौ किलोमीटर चल रही थी, उन्हें अब लोकल रूटों पर लगा दिया जाएगा। जिससे लोकल यात्रियों को भी अब बसों की कमी आड़े नहीं आएगी। ज्यादातर दिक्कतें लोकल रूटों पर ही बनी हैं, क्योंकि ग्रामीण इलाकों से 25 हजार से अधिक विद्यार्थी रोजाना शहर के कॉलेजों तक पहुंचते हैं।
शुक्रवार सुबह नौ बजे उपायुक्त अजय कुमार नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई बसें शामिल होने से यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। डिपो को किलोमीटर स्कीम में 25 बसें मिली हैं, जिनमें 13 नई बसें शुक्रवार से ही रूटों पर दौडने लगेंगी।
विज्ञापन

-गुलाब सिंह दूहन, डिपो महाप्रबंधक भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें