फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: निर्माण के नाम पर उजड़ी सड़क, महीनों से कीचड़ से गुजर रहे नागरिक

Fri, 20 Feb 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहारू। नई सड़क निर्माण के लिए तोड़ी गई मस्जिद से सती मंदिर तक की सड़क महीनों से अधूरी पड़ी है और बारिश के बाद कीचड़ व पानी भरने से हालात बदतर हो गए हैं। वाल्मीकि चौक तक निर्माण पूरा करने के बाद शेष मार्ग को तोड़कर छोड़ देने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है।
कुछ महीने पहले नगरपालिका ने इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू किया था। वाल्मीकि चौक तक सड़क बना दी गई लेकिन आगे का हिस्सा तोड़कर अधर में छोड़ दिया गया। हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है। कीचड़ और गड्ढों के कारण अकेले व्यक्ति, महिलाएं और बच्चों का इस रास्ते से निकलना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार नगरपालिका और एसडीएम को समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन समाधान के बजाय केवल आश्वासन मिल रहा है। लोगों में रोष लगातार बढ़ रहा है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर निर्माण पूरा नहीं करना था तो सड़क को तोड़ा ही क्यों गया। इसी मार्ग पर दो श्मशान घाट स्थित हैं। इसके अलावा सरकारी और निजी विद्यालय भी इसी रास्ते पर हैं। यह सड़क झुप्पा गांव को जोड़ती है तथा सतनाली और दादरी जाने वाले कई वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। फाल्गुनी माह में खाटू श्याम धाम जाने वाले सैकड़ों श्रद्धालु भी इसी रास्ते का उपयोग कर रहे हैं, जिससे यातायात का दबाव और बढ़ गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से बार-बार निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है। नगरपालिका सचिव ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा और आमजन को राहत दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर क्षेत्रवासियों को रोजाना की परेशानी से निजात दिलाई जाए।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें