फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के मैटीरियल पर उठाए सवाल, रुकवाया निर्माण

Wed, 10 Feb 2016 01:09 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एमसी कॉलोनी मोड के पास महाराणा प्रताप कॉलोनी में चल रहे गली निर्माण में प्रयोग हो रही निर्माण सामग्री पर लोगों ने सवाल उठाए। लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार बजट में पास ग्रेड की सीमेंट लगाने की बजाए बिना ग्रेड की सीमेंट लगा रहा है। कुछ कॉलोनी वासी ठेकेदार का विरोध कर रहे थे तो कुछ समर्थन करते हुए सहीं निर्माण करने की बात कह रहे थे। इस विवाद पर ठेकेदार ने कहा कि गाड़ी चालक गलती से बिना ग्रेड की सीमेंट उतार गया था। जिसे वापस कर दिया गया है।मामला मंगलवार शाम का है। एमसी कॉलोनी मोड़ के पास महाराणा प्रताप कॉलोनी के पिछले हिस्से में गली निर्माण चल रहा है। सीसी बनाई जा रही सड़क के निर्माण में प्रयोग हो रही सीमेंट पर लोगों ने आपत्ति जताई। लोगों ने आरोप लगाया कि गली के पास इस्टीमेट में ग्रेड की सीमेंट लगाने की बात की गई जबकि ठेकेदार बिना ग्रेड की सीमेंट लगा रहा है। ऐसे में घपले की आशंका है। विवाद हुआ तो गली वासी ही दो हिस्सों में बटे नजर आए। कुछ विरोध कर रहे थे तो कुछ ठेकेदार का पक्ष लेते हुए अच्छा निर्माण कार्य करने की बात कह रहे है। इसी विवाद के चलते निर्माण कार्य भी रोका गया।नप अधिकारियों को ठेकेदार ने बताया कि गाड़ी चालक गलती से यह सीमेंट उतार गया था, जिसे वापस कर दिया गया है। सड़क निर्माण में बेहतर क्वालिटी का मटीरियल प्रयोग किया जा रहा है। मामले में नगर परिषद से जेई सौहार्द ने बताया कि अब तक गली निर्माण में सही मैटीरियल का प्रयोग किया जा रहा है। बिना ग्रेड की सीमेंट आने के बाबत ठेकेदार से बात की है और उस सीमेंट को बिना प्रयोग किए ही वापस करवा दिया गया है। ठेकेदार को ग्रेड की सीमेंट लगाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें