फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाल-बाल बचे दो युवक

Tue, 09 Feb 2016 01:22 AM IST
भिवानी ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। वैश्य कॉलेज के पास रविवार रात ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक ट्रक के नीचे आ गई। बाइक सवार दो युवक हादसे में बाल-बाल बचे। हादसे में गिरने से युवकों को चोट आई। हादसे के बाद गुस्साए युवकों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर सुबह दोनों बिना सूचना दिए फरार हो गए। मामले में दोपहर के समय दोनों पक्षों में समझौता हो गया।हादसा रविवार देर रात करीब 11 बजे का है। वैश्य कॉलेज के सामने चौक से मोड़ लेते समय ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक ट्रक के नीचे आ गई मगर टक्कर से बाइक पर सवार दोनों युवक दूर गिर गए। गिरने के कारण उन्हें कुछ चोट लगी। युवकों ने हादसे के बाद पत्थरों से ट्रक के शीशे तोड़ दिए। घायल युवक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। बात जब सैंपल की आई तो उनमें से एक वहां से फरार हो गया। जो बाद में पहुंचा। दोनों युवकों के सैंपल लिए गए। सोमवार सुबह दोनों बिना कोई सूचना दिए इमरजेंसी से लापता हो गए। हादसे में टीआईटी चौकी इंचार्ज हरिवल्लभ सिंह ने बताया कि रात को हादसा हुआ था मगर किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई करवाने की बजाए समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें