भिवानी। रेलवे ने होली के अवसर पर बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इन ट्रेनों के विस्तार से 28 फरवरी तक खाटू श्याम धाम में आयोजित मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। सभी ट्रेनों का ठहराव पूर्व में जारी स्टेशनों पर नियमित रूप से रहेगा।
गाड़ी संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में रेवाड़ी से 01, 07, 08, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 30 मार्च 2026 को (10 ट्रिप) तथा रींगस से 02, 08, 09, 15, 16, 22, 23, 29, 30, 31 मार्च को (10 ट्रिप) विस्तार किया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में रेवाड़ी से 01, 07, 08, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च (10 ट्रिप) तथा रींगस से 01, 07, 08, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप) विस्तार किया गया है।
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 09733/09734 जयपुर-भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में जयपुर से 01 से 31 मार्च तक (31 ट्रिप) तथा भिवानी से 01 से 31 मार्च तक (31 ट्रिप) विस्तार किया गया है।