घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। वह अपनी स्कूटी से जा रहा था कि रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मृतक भाना राम निवासी नूनसर अपने भतीजा दलबीर से मिलने के लिए गांव देवराला स्थित पेट्रोल पंप पर स्कूटी से आया हुआ था। वापस लौटते समय रोडवेज की साइड लगने से ये हादसा हो गया।
भिवानी-बहल मुख्य मार्ग पर गांव देवराला स्थित नहर के पास शिक्षा विभाग से सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हरियाणा परिवहन बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। वह अपनी स्कूटी से जा रहा था कि रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक भाना राम निवासी नूनसर अपने भतीजा दलबीर से मिलने के लिए गांव देवराला स्थित पेट्रोल पंप पर स्कूटी से आया हुआ था। उसका भतीजा पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समेन काम कर रहा है। जब वह भतीजे से मिलने के बाद स्कूटी से मुख्य सड़क पर ओबरा की ओर जाने लगा तो सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज बस से साइड से भिड़त हो गई। स्कूटी सवार भाना राम की मौके की मौत हो गई।
मौके पर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर शव को कब्जे में लिया। पोस्ट मार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के भतीजा दलबीर के बयान पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।