फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल और बिजली शिकायतों का तुरंत समाधान करें : हरबीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल और बिजली से संबंधित शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि आमजन को परेशानी न हो। यह निर्देश डीएमसी हरबीर सिंह ने समाधान शिविर में अधिकारियों को दिए। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता डीएमसी हरबीर सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित करें ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। शिविर में पूर्व पार्षद ईश्वर सिंह मान ने सरकारी अस्पताल के सामने भारत भवन धर्मशाला के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई। सुमन ने पाइप की सब्सिडी नहीं मिलने, अजीत शेखावत ने देवसर-बजीणा रोड की मरम्मत, सुनील वर्मा नंबरदार ने पुराने बस स्टैंड के सामने आवारा पशुओं को पकड़वाने की समस्या रखी।
इसी प्रकार सुभाष गर्ग ने देवसर चुंगी पर पेयजल पाइपलाइन लीकेज ठीक कराने, अशोक कुमार ने ठेकेदार से मजदूरी नहीं मिलने, मनविंद्र ने गांव की पाइपलाइन बदलने, राजपुरा निवासी सरपंच रविंद्र ने पैमाइश की नकल नहीं मिलने की शिकायत दी। विजेंद्र सिंह ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल हटवाने, राजेंद्र सिंह ने श्याम मार्केट नई बाईपास में पेयजल और सीवरेज लाइन डलवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

कैंसर से ग्रस्त अजीत सिंह और दिव्यांग रेनू ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगी जबकि कलावती ने मनरेगा में मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। सरिता, सत्यनारायण, बसंत कुमार, अतर सिंह और वीरेंद्र कुमार ने पीपीपी में आय कम दर्ज करवाने की मांग रखी। प्रवीण ने फैमिली आईडी में त्रुटि सुधार, लखन ने आधार कार्ड बनवाने और उषा ने विधवा पेंशन बनवाने की शिकायत दी। इस दौरान यातायात प्रबंधक भरतपाल, ईओ नगर परिषद राजा राम, डिप्टी एलडीएम राजवंती, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन रामगोपाल सैनी, ज्ञानचंद गुलाटी और विनीत तंवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें