फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से भिवानी-लोहारू में गर्मी से राहत

विज्ञापन
रविवार शाम को हुई तेज बारिश में हांसी गेट से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाते वाहन। 
विज्ञापन
भिवानी /लोहारू। रविवार को भिवानी शहर में लगातार दूसरे दिन हुई 10 एमएम बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई। सुबह से मौसम सुहावना बना रहा हालांकि दोपहर में तेज धूप से लोगों को परेशानी हुई लेकिन शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे शहर की सड़कों पर पानी भर गया और निचले इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देवसर चुंगी, दिनोद गेट, घंटाघर, सिविल अस्पताल, कॉलेज मोड़, सेक्टर 13 और किरोड़ीमल मंदिर मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। बारिश रुकने के बाद भी आधे घंटे तक पानी सड़कों पर ठहरा रहा जिससे पैदल राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। वहीं बहल क्षेत्र में भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई। किसानों ने इसे खरीफ की फसलों के लिए लाभकारी बताया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवीलाल सहारण ने कहा कि अगले दो दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि जिन क्षेत्रों में जलभराव हो चुका है वहां फिलहाल सिंचाई से बचें और आवश्यकता पड़ने पर ही दो दिन बाद सिंचाई करें।
विज्ञापन


लोहारू में भी झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्न
लोहारू और आसपास के इलाकों में भी दूसरे दिन झमाझम बरसात हुई। बीती रात से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। दो दिन में लोहारू शहर में 16 एमएम से अधिक वर्षा दर्ज की गई। शहर के मुख्य बाजार, चौ. देवीलाल चौक, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, श्मशान भूमि रोड और माता चौक पर बरसाती पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में मुश्किल का सामना करना पड़ा। शहरवासियों ने प्रशासन से बरसात के पानी की निकासी व्यवस्था को और बेहतर करने की मांग की ताकि भविष्य में परेशानी न हो।

किसानों के लिए लाभकारी साबित हुई बारिश
लगातार हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। किसानों ने बताया कि यह बारिश बाजरा, ग्वार, कपास और मूंग की फसलों के लिए काफी लाभकारी है। इससे महंगे डीजल से सिंचाई का खर्च बचेगा और किसानों को आर्थिक फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


पिछले नौ दिन का तापमान
दिनांक
अधिकतम
न्यूनतम
16 अगस्त
31
26.8
17 अगस्त
33
26.8
18 अगस्त
34
26.8
19 अगस्त
34
27.8
20 अगस्त
35
26
21 अगस्त
35
26
22 अगस्त
35
26
23 अगस्त
35
25
24 अगस्त
33
25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें