फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: यात्रियों को राहत... चार ट्रेनों में अस्थायी तौर पर बढ़ेंगे डिब्बे

Sun, 31 Aug 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी का रेेलवे स्टेशन
विज्ञापन
भिवानी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी तौर पर डिब्बों की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। सितंबर और अक्तूबर के दौरान दिल्ली-बठिंडा, हिसार-तिरूपति, भिवानी-कालका और भिवानी-मथुरा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा मिल सकेगी। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने दी।
विज्ञापन

दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14731/14732) में दिल्ली से एक सितंबर से 30 सितंबर तक और बठिंडा से 2 सितंबर से एक अक्तूबर तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04717/04718) में हिसार से 6 सितंबर से 27 सितंबर तक और तिरूपति से 8 सितंबर से 29 सितंबर तक एक थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार भिवानी-कालका-भिवानी ट्रेन (गाड़ी संख्या 14795/14796) में 11 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। वहीं भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन (गाड़ी संख्या 14725/14726) में भिवानी से 13 सितंबर से 2 अक्तूबर तक और मथुरा से 14 सितंबर से 2 अक्तूबर तक तीन द्वितीय साधारण कोच जोड़े जाएंगे। रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी अस्थायी तौर पर की जा रही है ताकि त्योहारों और यात्रा के सीजन में यात्रियों को भीड़ से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें