फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेंटा टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 28 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा विभाग की ओर से चलाई गई ट्रांसफर ड्राइव से पहले ही राजकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो गई थी। अब सेंटा (सेंटर फॉर टीचर एकरीडिटेशन) टेस्ट पास कर शिक्षक मॉडल संस्कृति स्कूलों में जा रहे हैं। शिक्षा विभाग मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी करने में लगा है। इन स्कूलों में टीचर्स की नियुक्ति के लिए सेंटा टेस्ट पास किया है। इससे सीबीएसई से मान्यता प्राप्त मॉडल स्कूलों को तो शिक्षक मिलने लगे हैं।
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति स्कूलों में हर माह यह टेस्ट लिए जा रहे हैं, ताकि खाली पोस्टों को भरा जा सकें। सेंटा टेस्ट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी हो गई है। इच्छुक शिक्षक 28 नवंबर तक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद इन शिक्षकों का टेस्ट लिया जाएगा, जिसे उत्तीर्ण करने वाले शिक्षक सीबीएसई के अंतर्गत आने वाले मॉडल संस्कृति स्कूलों में पढ़ाएंगे।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से मॉडल संस्कृति स्कूलों में सेंटा टेस्ट के माध्यम से खाली शिक्षकों की पोस्टों पर भर्ती की जा रही है। नियुक्ति के लिए शिक्षकों को सेंटा टेस्ट उत्तीर्ण करना जरूरी है। इसके लिए मॉडल संस्कृति स्कूलों के मुखिया को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें