फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए समय रहते करें पंजीकरण : निरीक्षक

Sun, 02 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ढिगावा मंडी की एससी चौपाल में ​शिविर लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में बताते पूर्ति विभाग
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। शनिवार को कस्बे की एससी चौपाल में फूड सप्लाई विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें हर घर, हर गृहिणी योजना स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर 20 महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर योजना के लाभ से जुड़ने का काम किया।
विज्ञापन

फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सज्जन कुमार ने बताया कि सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए समय रहते रजिस्ट्रेशन करें।हर घर, हर गृहिणी योजना के अन्तर्गत बीपीएल, एएवाई परिवार की महिलाओं को 500 रुपये की रियायती दरों पर एलपीजी सिलेंडर हर महीने दिया जाएगा। एजेंसी पर पूर्ण भुगतान होगा, लेकिन 500 रुपये से अधिक जो राशि एजेंसी की ओर से ली जाएगी। वह सब्सिडी के तौर पर आपके खाते में आएगी।
उन्होंने बताया कि बीपीएल परिवारों को स्वच्छ ईंधन मिले और महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो, इसी उद्देश्य से हर घर हर गृहिणी योजना का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

पात्र परिवार का कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन epds.haryanafood. gov.in लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण स्वयं भी कर सकता है। आवेदन करने के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, गैस सिलेंडर खाते की कॉपी जिस पर एलपीजी आईडी एलपीजी उपभोक्ता का नंबर लिखा हो।
फैमिली आईडी से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाते की कॉपी जो फैमिली आईडी से जुड़ा है वो सब कागज आनलाइन कर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर इंस्पेक्टर सज्जन कुमार गैस एजेंसी से सुखबीर डिपो होल्डर दीपेश कुमार, सेठ श्याम लाल मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें