फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन भी बच्चे का शव लेने से इंकार, अस्पताल की चौकी के आगे धरना जारी

Sun, 05 Jan 2025 12:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

सिविल लाइन पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और देर शाम को जिला नागरिक अस्पताल परिसर की पुलिस चौकी के आगे ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन बच्चे की संदिग्ध मौत मामले को लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद दूसरे दिन भी परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। परिजनों ने अस्पताल की पुलिस चौकी के आगे ही धरना जारी रखा। धरने पर जनसंगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस को दिए बयान में हिसार के आजाद नगर निवासी महिला सन्नी ने बताया था कि उसके 12 साल के बेटे हितेश की वीरवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई थी। जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में सुबह दस बजे लाया गया था, लेकिन शाम पांच बजे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी हालत चिकित्सक ठीक बता रहा था और इलाज करने का भी भरोसा दिलाया था। लेकिन उसके बच्चे को उचित इलाज नहीं मिला।

जिसकी वजह से उसने दम तोड़ दिया। वहीं सिविल लाइन पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और देर शाम को जिला नागरिक अस्पताल परिसर की पुलिस चौकी के आगे ही धरना शुरू कर दिया। धरने पर पहुंचे एडवोकेट सुनीता गोलपुरिया ने कहा कि जब तक आरोपी चिकित्सक पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता धरना जारी रहेगा और परिजन शव भी नहीं लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें