रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते अतिथि व अन्य।
भिवानी। रामनवमी के अवसर पर रविवार को रेडक्रॉस इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एवं नंद बाबा सेवा समिति की ओर से गांव देवसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव प्रदीप कुमार एवं देवसर धाम ट्रस्ट के प्रधान राजबीर सिंह ने किया। जिन्हें अतिथि द्वारा बैज लगाकर, प्रमाणपत्र एवं माता देवसर वाली का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि रक्तदान ना केवल किसी की जान बचा सकता है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेवारी को भी दर्शाता है। देवसर धाम ट्रस्ट प्रधान राजबीर सिंह ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहेंगे। इस अवसर पर आरसीआईटी प्रबंधक संजय कामरा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी विकास कुमार, डॉ. मोनिका, शर्मिला, कृष्णा, गुंजन, जोगिंद्र कौशिक, देवसर धाम से संजय, पंकज मौजूद रहे।
स्वास्थ्य जांच शिविर में की 41 मरीजों की जांच
भिवानी। डाबर काॅलोनी स्थित विश्व मानव रूहानी केंद्र शाखा द्वारा मन्नत अस्पताल से प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. सुनीता दुहन की देखरेख में डाॅ. मोनू व अन्य चिकित्सकों की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 41 लोगों के बीपी, शुगर व अन्य बीमारियों की जांच की गई। यह जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य रोहतास कुमार, रामकिशन, उल्फत सिंह, आनंद प्रकाश कुमार, राजपाल सांगवान, सुनीता, अनीता व नरेन्द्र सिंह ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले सदस्यों को डाॅ. सुनीता दुहन ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।