फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू में साल में 4 बार होगी री-अपीयर परीक्षा

Wed, 19 Aug 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) ने यूजी, पीजी और बीएड पाठ्यक्रमों के री-अपीयर विद्यार्थियों के लिए एग्जामिनेशन ऑन डिमांड योजना लागू की है।
विज्ञापन

कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी के दिशा-निर्देश में स्वीकृत इस नीति के तहत अब री-अपीयर विद्यार्थियों के लिए साल में चार बार परीक्षा आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को राहत देना है जिनका किसी भी सेमेस्टर में री-अपीयर है। इसमें वे विद्यार्थी भी शामिल होंगे जो ऑर्डिनेंस के अनुसार पात्र हैं या नहीं हैं।
परीक्षा नियंत्रक के अनुसार परीक्षाएं मार्च-अप्रैल, मई-जून, अगस्त-सितंबर और दिसंबर-जनवरी में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए परीक्षार्थियों की संख्या पर्याप्त होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें