ढिगावा में वाॅलीवाल खेलते खिलाड़ी।
ढिगावा मंडी। कस्बे में स्थित दक्ष इंटर नेशनल स्कूल में वॉलीबाल मैचों का आयोजन किया गया। स्पर्धा में स्कूली विद्यार्थियों की दो टीमों ने भाग लिया। इस स्पर्धा में खिलाड़ी रवि की टीम विजय रही।
वॉलीबाल कोच राजेंद्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान कर इन्हें मंच देने की जरूरत है। तीन मैचों की सीरिज में रवि की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को हराकर मैच जीते। इस मौके पर विरेंद्र मान, हरिकिशन, कोच राजेंद्र, कोच कर्ण सिंह, कमल सिंह मान मौजूद रहे।