भिवानी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पीओएस मशीनों के माध्यम से राशन वितरण शुरू कर दिया है। सभी पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर मार्च 2026 माह का राशन प्राप्त कर सकते हैं।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि जिले के सभी राशन डिपो पर मार्च माह का राशन पहुंच चुका है। किसी भी शिकायत के लिए लाभार्थी संबंधित सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी या निरीक्षक के कार्यालय, टोल-फ्री नंबर 18001802087 या जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय के कंट्रोल रूम (01664-242125) से संपर्क कर सकते हैं।
जिले में 381 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं और कुल 2,00,414 राशन कार्ड हैं जिनमें 13,341 एएवाई और 1,87,073 बीपीएल राशन कार्ड शामिल हैं। इन कार्डों पर कुल 7,49,264 यूनिट दर्ज हैं। विभाग द्वारा प्रत्येक बीपीएल व एएवाई राशन कार्ड पर 30 रुपये में एक लीटर सरसों तेल तथा 100 रुपये में दो लीटर सरसों तेल वितरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बीपीएल व एएवाई राशन कार्ड पर एक किलोग्राम चीनी 13.50 रुपये में उपलब्ध करवाई जा रही है। बीपीएल राशन कार्ड धारकों को प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं और एएवाई राशन कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 35 किलोग्राम गेहूं निशुल्क वितरित किया जा रहा है।