बवानी खेड़ा (भिवानी)। क्षेत्र के एक गांव में दवाई देने के बहाने घर में घुसकर 16 साल की लड़की के साथ गांव के ही झोलाछाप ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज जांच का काम शुरू कर दिया। दूसरी तरफ लड़की की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने आरोपी झोलाछाप के साथ मारपीट भी की। आरोपी सिविल अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस को दिए गए बयान में 16 साल की पीड़िता ने बताया कि गांव के झोलाछाप के पास उसकी मां का इलाज चल रहा था। वो बिना बताए उसके घर पर दवाई देने के लिए आया। घर में अकेला देख उसने लड़की के साथ गलत काम किया। घर के अंदर से चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने झोलाछाप के साथ मारपीट कर दी, जिसे भिवानी के सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, एससी एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।