फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 23 मार्च से शुरू होगा रमजान, 14 घंटे का होगा रोजा

विज्ञापन
जोरावर अली।
विज्ञापन
भिवानी। 23 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर कैलेंडर भी जारी हो चुका है। मस्जिद कमेटी के प्रधान जोरावर अली का कहना है कि अल्लाह की इबादत का पाक महीना रमजान है। पाक महीने में अल्लाह की इबादत के साथ रोजा रखा जाएगा। जिसके लिए खास हिदायतें और एहतियात को लेकर भी कैलेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजा हर दिन घटता बढ़ता रहेगा। लेकिन औसतन ये 14 घंटों का रहेगा। इस दौरान आवश्यक हिदायतों का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अमन चैन और आपसी भाईचारे को लेकर इस बार रोजा रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 23 मार्च से आरंभ होने वाले रमजान का महीना 30 अप्रैल तक रहेगा। रमजान की खास तैयारियों को लेकर भी मुस्लिम परिवारों में अच्छा खासा उत्साह नजर आया। वहीं पाक महीने में रोजा रखने और खास तौर पर परंपरागत पकवानों के साथ इबादत को लेकर घरों से लेकर ईदगाह तक खास तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें