फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी आज रेलवे स्टेशन पर जांचेंगी विकास कार्य

Fri, 18 Jul 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी 19 जुलाई को अमृत भारत योजना के तहत अपग्रेड किए जा रहे भिवानी रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगी। इस दौरान वह योजना के प्रथम चरण में किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी और आगामी द्वितीय चरण के कार्यों की जानकारी भी लेंगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सिंह हालवासिया ने बताया कि प्रथम चरण में रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, स्टेशन परिसर का सुंदरीकरण, फव्वारों की स्थापना, प्लेटफार्म नंबर एक का नवीनीकरण, वेटिंग हॉल में एसी की सुविधा, उच्च गुणवत्ता वाले शौचालय और स्नानघर जैसी सुविधाओं का विकास किया गया है। किरण चौधरी इन सभी कार्यों का मौके पर निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही अमृत योजना के द्वितीय चरण में प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करेंगी। इनमें नए ओवरब्रिज का निर्माण, प्लेटफार्म नंबर चार का निर्माण और दुर्गा कॉलोनी की ओर प्रस्तावित द्वितीय प्रवेश द्वार की योजना शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें