फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 बुजुर्गो ने किया राजू मेहरा को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव भैणी जाटान के ग्रामीण बुजुर्ग पिछले करीब तीन वर्षों से बुढ़ापा पेंशन संबंधी समस्या झेल रहे थे, जिसके लिए वे विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। बुढ़ापा पेंशन संबंधी समस्या से गांव भैणी जाटान के 67 बुजुर्ग परेशानियां झेल रहे थे। बुजुर्गों की समस्या के समाधान के लिए अंतर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के प्रदेश चेयरमैन राजू मेहरा जताई ने अधिकारियों से बात कर बुजुर्गों की समस्या का हल करवाया, जिसके बाद शनिवार को गांव भैणी जाटान में 67 बुजुर्गों द्वारा राजू मेहरा का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर राजू मेहरा ने गांव भैणी जाटान एवं बवानीखेड़ा में ग्रामीणों समस्याएं सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात उनका समाधान करवाया। इस अवसर पर ग्रामीण सुखबीर चोपड़ा, हजारी, जमना दास, लच्छीराम, प्रेम, रामसिंह, धर्मबीर, होशियार सिंह, राजेश कुमार, महाजन, राजपाल, दयानंद, जिले सिंह, लछीराम, दुलाराम, लखमी, रवि चोपड़ा, संदीप ढिगावा, प्रदीप भिवानी, जयतंवर पालुवास, राहुल वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें