फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी ने शहर से नहीं उठाया कचरा तो नप कर्मचारियों ने छेड़ा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का दावा करने वाली इंदौर की कंपनी तीन दिन में ही लड़खड़ाती नजर आ रही है। तीसरे दिन शहर के सरकुलर रोड पर ही अनेक प्वाइंट पर कचरे के ढेर देख नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने कचरे के ढेरों के फोटो खिंच कंपनी के डायरेक्टर को भेजे। बावजूद इसके कचरे का उठान नहीं हुआ। इसके बाद एजेंसी की एक महिला अधिकारी को बुलाया गया। वह भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। जिसके बाद नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने नप के कर्मचारियों के माध्यम से सरकुलर रोड से कचरे के ढेर हटवाये। कंपनी को दो दिन का नोटिस जारी किया गया है। यदि जल्द ही कार्य में सुधार नहीं हुआ तो टेंडर रद्द भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद ने इंदौर की कंपनी तुलस्थान को टेंडर दिया था। टेंडर के अनुसार कंपनी को डोर टू डोर कचरा उठान के अलावा शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगे कचरे के ढेरों को हटाना था। नप की ओर से कंपनी को 50 सार्वजनिक कचरा प्वाइंट खत्म करने के लिए कहा गया था। कंपनी ने इसके लिए नप के ही सभी ट्रैक्टर, टिप्पर ऑटो लिए थे। कंपनी ने एक सितंबर से कार्यभार संभालते हुए काम शुरू किया। पहले दिन कुछ जगह कचरे के प्वाइंट भी खत्म किए। मगर शुक्रवार से व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी। शनिवार को तो व्यवस्थाएं पूरी तरह बेपटरी नजर आई। जहां सुबह नौ बजे तक कचरा उठना चाहिए था, वहां शाम चार बजे तक भी कचरे के ढेर लगे थे। जिसके बाद नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप नप के सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर नेहरू पार्क के सामने पहुंचे, जहां कचरे के ढेर लगे थे। यहीं पर एजेंसी के प्रतिनिधि को बुलाया गया। जिनसे कचरा उठान बाबत सवाल किये तो जवाब मिला कि सफाई का काम किया जा रहा है। इससे भवानी प्रताप असंतुष्ट नजर आए और नप कर्मचारियों को पूरे सरकुलर रोड से कचरा उठाने के निर्देश दिए। नप की टीम ने जेई आबिद हुसेन के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया।
17 से अधिक फोटो किए वाट्सएप, नहीं उठा कचरा
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने पूरे सरकुलर रोड के कृष्णा कॉलोनी, मोड़, नेहरु पार्क के पास, दादरी गेट, हनुमान गेट, सराय चौपटा, अनाजमंडी, महदास दास ढाणी, लोहारू ओवरब्रिज, राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक रोहतक रोड, हलवासिया स्कूल के सामने, कृष्ण प्रणामी मंदिर के सामने, द्रोणाचार्य स्कूल के सामने, दिनोद रोड पर लगे कचरे के ढेरों के फोटो भेजे। इसके बाद भी कचरा नहीं उठा। जिसके बाद कंपनी पदाधिकारियों को फोन भी किए। कचरा उठान ही नहीं शहर के काफी क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा उठान भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

दो दिन का नोटिस, दूसरा नोटिस जारी करने की तैयारी
नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को शहर में कचरे का उठान नहीं होने पर कंपनी को नोटिस जारी किया और दो दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। शनिवार को भी हालत सुधरने की बजाए बिगड़े नजर आए। जिसके बाद अब दूसरा नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। तीन नोटिस के बाद कंपनी का टेंडर भी रद्द किया जा सकता है और सिक्योरिटी राशि जब्त की जा सकती है।
----------
कंपनी ने कचरे का उठान और डोर टू डोर कॉलेक्शन का ठेका लिया था। दो दिन से व्यवस्थाएं बिगड़ी हुई है। जिस कारण कंपनी को नोटिस भी दिया है। आज सरकुलर रोड से कचरे का उठान नहीं होने पर नप कर्मचारियों से कचरे का उठान करवाया गया है।
विज्ञापन

- भवानी प्रताप, प्रतिनिधि चेयरपर्सन, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें