फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजस्थान के सीमांत इलाके सील, सीसीटीवी से निगरानी

Mon, 16 Sep 2024 07:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी शहर के घंटाघर चौक पर ​स्थित पुलिस के साथ  अर्धसैनिक बलों के जवान। 
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के कारण पड़ोसी राज्यों से शराब तस्करी की आशंका बनी रहती है। इसे रोकने के लिए राजस्थान के सीमांत इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। चुनावी माहौल में पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर निगरानी कर रही है। सीमांत इलाकों की नाकाबंदी के साथ पुलिस यहां सीसीटीवी से भी निगरानी कर रही है। इससे यहां से हर गतिविधि को कैमरे में कैद किया जा रहा है। चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि से जिले में अर्धसैनिक बलों की तीन कंपनियां पहुंच गईं हैं, ये जवान स्थानीय पुलिस के साथ विभिन्न इलाकों में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जिले में पांच अक्तूबर को मतदान होगा और आठ अक्तूबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी। भिवानी जिले के 8.75 लाख से अधिक मतदाता चार विधानसभा क्षेत्र भिवानी, लोहारू, बवानीखेड़ा और तोशाम में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। भिवानी जिला राजस्थान की सीमा से सटा है। ऐसे में बहल और लोहारू क्षेत्र के सीमांत इलाकों सहित जिलेभर में करीब 17 पुलिस नाके लगाए गए हैं। राजस्थान से हरियाणा के रास्ते भारी मात्रा में गुजरात ले जाई जा रही शराब की खेप भिवानी पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। अब चुनावी दौर में शराब तस्करी बढ़ने की आशंका के कारण पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें