फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से सड़कें और गलियां लबालब, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन जमकर बरसात हुई। भिवानी-बवानीखेड़ा में 15-15 एमएम बारिश हुई तो सिवानी में 21 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश ने जिला प्रशासन के सारे दावों की पोल खोल दी और शहर की सभी सड़कों और गलियों में दो से तीन फुट तक पानी जमा हो गया। गलियों में ही नहीं लोगों के घरों में भी पानी घुसा हुआ था। लोग बाल्टियों, डिब्बों से पानी निकालते नजर आए। सरकुलर रोड, रोहतक गेट, हनुमान ढाणी और हनुमान गेट क्षेत्र की हालत ज्यादा दयनीय नजर आई। वीरवार सुबह करीब छह बजे तेज बारिश हुई। बारिश ने लगातार दूसरे दिन शहर की हालत बिगाड़ दी।
विज्ञापन

बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर रौनक है। अब जहां फसल बीमारियों के खतरे से मुक्त हो गई हैं, वहीं अच्छी पैदावार की आस भी बढ़ी है। कृषि विज्ञान केंद्र के जिला समन्वयक डॉ. वेदप्रकाश लोहाच ने बताया कि बारिश बेहतर रही और यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। बारिश से फसलों में कीटों और बीमारियों का खतरा भी खत्म हो गया है।
विधायक की कॉलोनी में घरों में कैद हुए लोग
पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ की कॉलोनी बाग कोठी के लोग बारिश को लेकर खासे परेशान हैं। टाइयान पाना स्कूल के सामने से बागकोठी में जाने वाले मार्ग पर वीरवार को तीन फुट से ज्यादा पानी रहा। यहां लोग घरों में कैद होकर रह गए। अनेक घरों के अंदर तक पानी घुस गया और सामान भी खराब हो गया। यहां गली के बाहर मुख्य मार्ग पर भी एक से दो फुट तक पानी देखा गया।
विज्ञापन

लोगों को आने-जाने में हुई परेशानी
बावड़ी से दादरी गेट, हनुमान ढाणी, हालुवास गेट सड़क की हालत बदतर नजर आई। यहां सड़क के बीच गड्ढों और एक पाइप टूटने के कारण ज्यादा पानी भरा। लगातार दो दिन से इस मार्ग पर जलभराव होने के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यहां वीरवार सुबह तीन फुट पानी जमा रहा। हनुमान ढाणी, हनुमान गेट की अनेक गलियां पानी में डूबी नजर आईं। लोगों को आने-जाने तक का रास्ता नहीं था। शहर के बस स्टैंड के पास, रेस्ट हाउस के सामने, अनाजमंडी ओवरब्रिज के पास, दिनोद गेट, रोहतक गेट, महम गेट, पुराना बस स्टैंड, दिनोद गेट चौकी क्षेत्र, देवसर चुंगी के पास, बीटीएम चौक के पास, सोमवारी माता क्षेत्र, एमसी कॉलोनी, जालान अस्पताल के पास पास भी दो से तीन फीट तक पानी देखा गया।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
क्षेत्र बारिश
भिवानी 15 एमएम
बवानीखेड़ा 15 एमएम
तोशाम 09 एमएम
लोहारू 06 एमएम
सिवानी 21 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें